अवैध हथियार के प्रदर्शन पर नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार है जारी।

अवैध हथियार के प्रदर्शन पर नैनीताल पुलिस की कार्यवाही लगातार है जारी।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

*सोचा था तमंचे को लहराकर रील्स बनाऊंगा तो हिट हो जाऊँगा*
*रील्स के माध्यम से दहशत फैलाने पर हल्द्वानी पुलिस ने तमंचे के साथ कर लिया गिरफ्तार*
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक* जनपद नैनीताल द्वारा *सोशल मीडिया में अवैध अस्लाह का प्रदर्शन करना एवं अवैध अस्लाह रखने वालों के विरुद्ध* सभी थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

 

 

*एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध अस्लाह का प्रदर्शन कर पोस्ट* किए जाने पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए इसके कब्जे से *अवैध तमंचा बरामद* कर *गिरफ्तार* किया गया है।
उक्त के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में आर्म्स अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खताड़ी में मीट और मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, छह कारोबारियों को नोटिस।

 

*गिरफ्तारी-*
दीपक अधिकारी पुत्र दिलीप सिंह अधिकारी निवासी प्रेमपुर लोश्यानी थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र -21 वर्ष

 

 

*बरामदगी-*
● एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर
● एक जिन्दा कारतूस 315 बोर

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट लाइटों की लापरवाही पर अब रोज होगी निगरानी, दीपक रावत ने मांगी वार्डवार रिपोर्ट।

*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 दीपक सिंह बिष्ट
2- अ0 उ0नि0 राजेंद्र मेहरा
3- का0 अनिल टम्टा
4- का0 नवीन राणा