

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 29 अगस्त को प्रस्तावित नैनीताल जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।
बैठक में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, सीएफओ गौरव किरार समेत पुलिस लाइन, कोतवाली हल्द्वानी, काठगोदाम, मुखानी, बनभूलपुरा, ट्रैफिक, सीपीयू, एलआईयू, रेडियो एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसपी कार्यालय नैनीताल रेवाधर मठपाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल सहित जनपद के सभी थाना प्रभारी बैठक से जुड़े।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता, बेहतर आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।




















