मुख्यमंत्री के दौरे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, वीआईपी रूट से लेकर ट्रैफिक तक पुलिस ने कसी कमर।

मुख्यमंत्री के दौरे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, वीआईपी रूट से लेकर ट्रैफिक तक पुलिस ने कसी कमर।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 29 अगस्त को काठगोदाम और हल्द्वानी क्षेत्र के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, वीआईपी मूवमेंट और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चन्द्र ने वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

 

 

 

ब्रीफिंग में कार्यक्रम स्थल पर एक्सेस कंट्रोल, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग तथा वीआईपी मार्ग की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, अवरोध या यातायात संबंधी समस्या न हो।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के खतरे को लेकर एसएसपी अलर्ट, पुलिस और राहत दलों को तैयार रहने के निर्देश।

 

 

 

इसके साथ ही यातायात पुलिस और सीपीयू को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित ट्रैफिक प्लान लागू करने तथा आमजन को कम से कम असुविधा हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  लिफ्ट देने के बहाने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के टॉप्स लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान आमजन के साथ शालीनता और विनम्रता से पेश आने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश भी दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, एएसपी/सीओ हल्द्वानी अमित कुमार समेत विभिन्न क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों, यातायात अधिकारियों और वीआईपी ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

kj
tara