मुख्यमंत्री से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा।

मुख्यमंत्री से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस महकमे में फेरबदल, SSP मंजुनाथ टीसी ने जारी किए स्थानांतरण आदेश

भेंट के दौरान महिला सशक्तिकरण, बालिकाओं की सुरक्षा और कल्याण से जुड़े विविध मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियानों को ज़मीन पर मजबूती से लागू कर रही है और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने ‘अनन्य सम्मान कार्यक्रम’ में शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने महिला आयोग की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में आयोग की सक्रिय भागीदारी अत्यंत सराहनीय है।