हरेला पर्व पर न्यायपालिका और वन विभाग ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

हरेला पर्व पर न्यायपालिका और वन विभाग ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।
ख़बर शेयर करें -

हरेला पर्व पर न्यायपालिका और वन विभाग ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, हरेला पर्व के पावन अवसर पर गुरुवार को नैनीताल वन प्रभाग के अंतर्गत हनुमानगड़ी क्षेत्र में बृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर माननीय मुख्य न्यायाधीश उत्तराखंड उच्च न्यायालय श्री जी. नरेंद्र तथा माननीय न्यायाधीशगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की बड़ी सौगात: मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट, रुद्रपुर के बागवाला में तैयार हुई 1872 ईडब्ल्यूएस आवासों की परियोजना।

कार्यक्रम के दौरान “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ – एक पेड़ मां के नाम” थीम को केंद्र में रखते हुए, क्षेत्र में फलदार वृक्षों सहित जंगल में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक पहल है, बल्कि जनमानस को प्रकृति के प्रति जागरूक करने का भी संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

इस दौरान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित अतिथियों ने स्थानीय जैव विविधता को बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सड़क से स्वास्थ्य तक की समस्याओं पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ और पौधों की देखभाल के संकल्प के साथ किया गया।


ख़बर शेयर करें -