राज्य की बेटी ज्योति वर्मा ने राष्ट्रीय खेलों में जीता पदक, उत्तराखंड में जश्न का माहौल।

राज्य की बेटी ज्योति वर्मा ने राष्ट्रीय खेलों में जीता पदक, उत्तराखंड में जश्न का माहौल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तराखंड की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्योति वर्मा ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में मार्शल आर्ट वूशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस जीत से उत्तराखंड का राष्ट्रीय खेलों में पदक खाता खुल गया, जिससे पूरे राज्य में हर्ष और गर्व का माहौल बन गया है।

खेल मंत्री ने दी बधाई, बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

उत्तराखंड की खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने ज्योति वर्मा को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि—
“ज्योति की यह जीत उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह सफलता ‘मेरी बेटी, मेरा अभिमान’ अभियान को साकार करती है और अन्य लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।”

सुरक्षा अधिकारियों ने दिया नया नारा— “हमारे राज्य की बेटी, हमारा अभिमान”

जब ज्योति वर्मा वॉलीबॉल के फाइनल मैच को देखने पहुंचीं, तो उत्तराखंड सरकार के सुरक्षा अधिकारियों ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने एक नया नारा दिया—
“हमारे राज्य की बेटी, हमारा अभिमान।”

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

पूरे राज्य में जश्न, खिलाड़ियों को मिली प्रेरणा

ज्योति की इस शानदार उपलब्धि पर उत्तराखंड के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी जीत से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त करने की नई प्रेरणा मिली है। यह उपलब्धि उत्तराखंड के खेल विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।