घर पर अतिथि बनकर आई युवती ने महिला का गला घोंटा।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पांडेय – सह सम्पादक

हल्द्वानी यहां एक अतिथि बनकर आई युवती ने उसी महिला का गला घोटकर उसे मरने का प्रयास किया, जिसने उसकी जमकर मेहमान नवाजी की।इस मामले में काठगोदाम पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया गया है। हल्द्वानी के प्रेम कुटीर काठगोदाम की रहने वाली पूनम अल्का सिंह पत्नी स्व प्रवीन चन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका खीमचन्द् सनवाल,कमला बेलवाल और रमेश चंद्र तिवारी से जमीनी विवाद चल रहा है।यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी 2022 को आसी नामक युवती उनके घर आईं।जिसे वह अपनी जानने वाली रोज़ी और डेजी के माध्यम से पहचानती है। पहचान की वजह से उन्होंने आसी को घर के अंदर बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

उसे केक खिलाया और चाय बगैरह पिलाई। उन्होंने उसे मेहमान समझकर खाना भी खिलाया। जिसके बाद महिला काम करने के लिए अपने किचन में चली गई।इसी दौरान आसी भी किचन में आईं और काम में व्यस्त अल्का का गला रस्सी से घोट दिया। इससे वह बेहोश हो गई।आसी को लगा कि उसकी मौत हो चुकी है।वह वह से घर के बाहर का दरवाजा बंद कर फरार हो गई। इसके कुछ देर बाद ही अल्का को होश आया। उसकी नाक से खून निकल रहा था और आंखें लाल हो गई थी। उसके बाद दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा बाहर से बंद था,जिस पर उसने शोर मचाना और लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने फोन कर अपने पड़ोसी देवी राम को बुलाया।अल्का को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद अल्का ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि इन तीनों से उनका जमीनी विवाद चल रहा है।खीमचद,कमला, रमेश से उनका झगड़ा हुआ था, इस दौरान इन लोगों ने उसे जान से मरने की धमकी दी थी। उन्होंने संदेश जताया कि आसी को उक्त लोगों ने ही उन्हें जान से मरने के लिए उनके घर भेजा होगा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *