आगनबाड़ी केन्द्र बम्बाघेर मे पोषण दिवस मनाया गया, इस मौके पर जनजागरूकता रैली निकालकर, लोगो को किया जागरूक।

आगनबाड़ी केन्द्र बम्बाघेर मे पोषण दिवस मनाया गया, इस मौके पर जनजागरूकता रैली निकालकर, लोगो को किया जागरूक।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। मौहल्ला बम्बाघेर स्थित आगनबाड़ी केन्द्र बम्बाघेर मे पोषण दिवस मनाया गया तथा इस मौके पर जनजागरूकता रैली निकालकर लोगो को जागरूक किया गया। गुरूवार को सभासद रूबीना सैफी व आगनबाड़ी सुपरवाईजर सुनीता शाह के द्वारा क्षेत्र की गर्भवती महिलाओ व धात्री महिलाओ एवं युवतियो को कुपोषण से होने वाले नुकसान के बारे मे विस्तार से बताते हुये को उन्हे पोषण डाईट के लाभो के बारे मे बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दोगांव-डोलमार के बीच मलबा आने से हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग बाधित, SSP ने मौके पर पहुंचकर संभाली व्यवस्था।

 

 

इस मौके पर विभिन्न आगनबाड़ी केन्द्र संचालिकाओ व सहायिकाओ के द्वारा पोषण डाईट के तहत आने वाले पकवानो, फलो व अन्य खाद्य पदार्थो की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। इस अवसर पर स्थानीय लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से मौहल्ला बम्बाघेर व मोतीमहल मे जग जागरूकता रैली निकाली गयी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP NAINITAL का शिकंजा।

 

 

इस मोक पर सभासद रूबीना सैफी, आगनबाड़ी सुपरवाईजर सुनीता शाह, आशा वर्कर उषा शर्मा, आगनबाड़ी केन्द्र सचांलिका मीरा भारती, केन्द्र संचालिका विनीता शर्मा, केन्द्र संचालिका कु. पूनम गोला, संचालिका रेनू, मिनी केन्द्र संचालिका कु. चॉदनी, आगनबाड़ी केन्द्र सहायिका भगवती पंत, प्रीति कश्यप, रेशम देवी, डॉ. जफर सैफी, जुगेश अरोरा पखुुंड़ी शर्मा, प्राची कश्यप, सुरभि तिवारी, फरूर्ख इरम, पुष्पा, बाला कश्यप, दया कश्यप आदि सहित बड़ी संख्या मे लाभार्थी मौजूद रहे।