उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा तालाब को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए उधम सिंह नगर जिले की उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

उत्तराखंड के उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा तालाब को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए उधम सिंह नगर जिले की उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है जिलाधिकारी युगल किशोर पंत द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने किच्छा तहसील क्षेत्र के ग्राम भंगा मे स्थित तालाब से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्राम भंगा के सरकारी तालाब पर अवैध रूप से 23 से 24 परिवारों द्वारा

यह भी पढ़ें 👉  बिना मालिक की अनुमति संपत्ति का सोशल मीडिया प्रचार पड़ेगा भारी, आयुक्त दीपक रावत का बड़ा संदेश।

 

अवैध अतिक्रमण किया गया था, तालाब की सरकारी जमीन पर किए गए कच्चे एवं पक्के अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय उत्तराखंड के निर्देश पर जिला अधिकारी महोदय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ग्राम भंगा के तालाब पर अवैध रूप से निर्माण करने वाले लोगों को 3 दिन पूर्व नोटिस दिया गया था लेकिन जब नोटिस के बाद भी लोगों ने अतिक्रमण हटाया नहीं तो आज हमें जेसीबी की मदद से अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लानी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि किच्छा तहसील क्षेत्र में कई अन्य तालाबों पर भी अतिक्रमण किया गया है जिसकी हम पर लिस्ट आ चुकी हैं जल्द से जल्द अन्य तालाबों को भी अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे खिले, क्लब महिंद्रा ने लगवाया आरओ सिस्टम।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *