मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने हेतु कॉर्बेट प्रशासन व ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित।

मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने हेतु कॉर्बेट प्रशासन व ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित।

मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने हेतु कॉर्बेट प्रशासन व ग्रामीणों के साथ जागरूकता बैठक आयोजित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर।
मानव–वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं को लेकर कॉर्बेट प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के साथ जागरूकता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वन ग्राम रिंगोरा में दिनांक 05 जनवरी 2026 को सम्पन्न हुई, जिसमें कॉर्बेट प्रशासन, रामनगर वन प्रभाग, स्थानीय ग्रामीण, नेचर गाइड एवं ईको विकास समिति के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 23 जनसेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण, सात निर्धारित स्थल से बाहर मिले; एक केंद्र बंद कराया।

बैठक में मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए सहयोग, जागरूकता, सुरक्षा एवं संरक्षण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षा की दृष्टि से विभाग को हर संभव सहयोग देने की बात कही, साथ ही वन ग्रामों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग भी रखी।

यह भी पढ़ें 👉  जल सृष्टि पार्क से लौटते समय सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन संग खिंचवाई सेल्फी, प्रोटोकॉल से इतर आम लोगों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, बच्चों से की बातचीत और सुनीं उनकी बातें।

कॉर्बेट प्रशासन की ओर से आश्वस्त किया गया कि मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे तथा भविष्य में इस दिशा में और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में बिजरानी रेंज कॉर्बेट के अधिकारी नवीन चंद्र पांडे, मानसी, गेट इंचार्ज प्रमोद, सत्यवली, संतोष, रामनगर वन प्रभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, ईको विकास समिति रिंगोरा के अध्यक्ष नवीन, जिम कॉर्बेट नेचर गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बुधानी, समस्त रिंगोरा के नेचर गाइड एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एएसपी अमित कुमार सैनी का टिहरी तबादला, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दी शुभकामनाएं।

बैठक में उठाए गए सभी सकारात्मक बिंदुओं पर सर्वसम्मति व्यक्त की गई।