एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है, यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बह गयी सभी यात्री सुरक्षित। देखिए वीडियो..

एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है, यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बह गयी सभी यात्री सुरक्षित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है, रामनगर में नेशनल हाईवे 309 पर स्थित धनगढ़ी में आज यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले के बह गई। बस में लगभग दो दर्ज़न से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनको जेसीबी की मदद से बचा लिया गया है, गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

 

आपको बता दे कि लगातार हो रही बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त है बरसात से जहां पहाड़ों में भारी भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर है। वही धनगढ़ी क्षेत्र में इस बरसाती नाले में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नाले में फंसी गाय को पीएम आवास लाभार्थियों और गोसेवकों ने निकाला

 

 

अचानक से इस बस का पानी में बह जाना एक बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन संबंधित विभाग की मुस्तैदी से यह हादसा टल गया वरना नुकसान अधिक हो सकता था।

kj
tara