सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे खिले, क्लब महिंद्रा ने लगवाया आरओ सिस्टम।

ख़बर शेयर करें -

सरकारी स्कूल के बच्चों के चेहरे खिले, क्लब महिंद्रा ने लगवाया आरओ सिस्टम।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर/पाटकोट।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय दक्षिणी पाटकोट में मंगलवार को क्लब महिंद्रा की ओर से बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आरओ सिस्टम और स्टील का कोल्ड वॉटर कूलर स्थापित कर विद्यालय प्रबंधन को सौंपा गया। इस पहल से विद्यालय के बच्चों को अब शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित के मुद्दों पर मेयर विकास शर्मा सक्रिय, रुद्रपुर के विकास प्रस्तावों पर आयुक्त दीपक रावत से की मुलाकात।

 

 

क्लब महिंद्रा की टीम लंबे समय से पाटकोट क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर रही है। विद्यालय में समय-समय पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, उनका उत्साहवर्धन तथा शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग भी किया जाता रहा है। टीम ने भविष्य में भी विद्यालय और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

इसके अलावा विद्यालय के खेल मैदान की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य भी क्लब महिंद्रा द्वारा कराया जा रहा है। विद्यालय परिवार ने क्लब महिंद्रा प्रॉपर्टी के मालिक सरदार रविंदर कोहली का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने शुरू से ही विद्यालय को हर संभव सहयोग दिया है और आगे भी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, विकास विजन किया साझा।

 

 

 

कार्यक्रम में क्लब महिंद्रा के जनरल मैनेजर अमित कुमार शर्मा, नागेंद्र कुमार पटेल, ईशांत राजपूत, भुवन डंगवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से प्रधानाध्यापक मनोज मोहन कश्मीरा, शिक्षिका शशि वाला जोशी, मूसलाधार बारिश के बावजूद विद्यालय के बच्चे तथा स्थानीय निवासी अनूप सिंह और कन्नू भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  "रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में 'जिस्म का काला कारोबार'! SSP मंजूनाथ TC का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 52 गिरफ्तार" "रिसॉर्ट की चमक के पीछे छिपा था देह व्यापार का अड्डा! SSP का मेगा रेड, 52 दबोचे, 10 युवतियां रेस्क्यू"

 

विद्यालय परिवार ने क्लब महिंद्रा की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।


ख़बर शेयर करें -