पुलिस का एक्शन: दो तस्कर 27.68 ग्राम स्मैक के साथ दबोचे।

ख़बर शेयर करें -

पुलिस का एक्शन: दो तस्कर 27.68 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निह र्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीमों ने दो अलग-अलग स्थानों से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 27.68 ग्राम स्मैक बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  “स्कूल बसों पर ARTO का बड़ा एक्शन! 25 वाहनों के कटे चालान” CCTV से लेकर फायर सिलेंडर तक गायब! स्कूल बसों की खुली पोल”

पहला मामला – पुलिस टीम ने गोला पार्किंग, हसीन की झोपड़ी के पास से शाहरूख उर्फ चेटा मलिक (27 वर्ष), निवासी साबरी मस्जिद के पास, बड़ी रोड, इन्द्रानगर को 11.66 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ थाना बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 199/2025, धारा 8/21 NDPS Act दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल की छाती पर अवैध कब्जा, वन माफिया–होटल गठजोड़ का खेल! जंगल में खड़ी कर दी अवैध पार्किंग धामी सरकार के अतिक्रमण अभियान को झटका! जंगल की जमीन पर अवैध पार्किंग का खेल।

दूसरा मामला – गोला पार्किंग, सज्जाद की झोपड़ी के पास से फईम उर्फ बब्लू (42 वर्ष), निवासी निशाद स्कूल के पीछे, नाले के पास, इन्द्रानगर को 16.02 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 198/2025, धारा 8/21 NDPS Act के तहत कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी का कड़ा रुख — वर्दी का अपमान करने वालों की अब खैर नहीं* *सरकारी कार्य मे बाधा “वर्दी उतरवा दूंगा” कहने वाला आरोपी गिरफ्तार*

पहली टीम – उ0नि0 मनोज यादव, का0 दिलशाद अहमद, का0 मो० यासीन
दूसरी टीम – उ0नि0 नीरज चौहान, का0 हरीश रावत, का0 मो० यासीन, का0 दिलशाद अहमद