

संवेदनशील मामले में भ्रामक सूचनाओं पर पुलिस की नजर, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी में 30 अगस्त 2026 को दर्ज FIR संख्या 297/2026 को लेकर नैनीताल पुलिस ने आमजन से भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं से बचने की अपील की है। पुलिस के अनुसार यह मामला दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस और हल्द्वानी की घटना से संबंधित है तथा सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील है।
पुलिस ने बताया कि प्रकरण की विवेचना वर्तमान में प्रचलित है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना के साथ एविडेंस कलेक्शन की कार्रवाई की जा रही है। विवेचनाधीन मामले में पुलिस की ओर से किसी भी प्रकार के अनधिकृत अपडेट साझा नहीं किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक, तथ्यहीन एवं मनगढ़ंत सूचनाएं प्रसारित कर जांच को प्रभावित करने और समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे तत्वों को चेतावनी दी गई है कि बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना प्रसारित न करें, अन्यथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नैनीताल पुलिस ने जनसामान्य से अपील की है कि इस प्रकरण से संबंधित किसी भी सूचना के लिए केवल नैनीताल पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और अधिकृत प्रेस ब्रीफिंग पर ही विश्वास करें।
मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस




















