आम आदमी पार्टी ने महंगाई पर बोला सरकार पर हमला।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

सरकार के पदभार ग्रहण करते ही विजली के दाम बढ़ाये जाने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाद्यक्ष शिशुपाल रावत ने सीधे सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले सस्ती बिजली का वायदा किया था।लेकिन सत्ता मिलने के बाद बिजली के दाम 2.68% बढ़ा दिए हैं। रोज़गार देने के बजाय तीन साल से रिक्त पड़े पदों को भी निरस्त कर दिया हैं। प्रदेश सरकार सत्ता के मद में अभी से चूर हो चुकी है। रावत ने कहा सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करें अन्यथा उसे जनविरोध का सामना करना पड़ सकता है। कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा परियोजनाओं को पूर्ण किया जाए ..  मुख्य सचिव

 

अभी उत्तराखंड के लोग केजरीवाल की नीतियों को नहीं समझ पाए मगर जनता का फैसला हमने सिर माथे पर लिया है। इसका यह मतलब नहीं कि हम मैदान छोड़ कर भाग खड़े हुए है। जनसमस्याओं को लेकर हमारा सँघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL के निर्देशन में कालाढूंगी पुलिस को मिली ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता* *⚠️ नंबर प्लेट बदली, गाड़ी नहीं… पुलिस ने पकड़ ली चालाकी, थार जफ़्त* *👉 धोखा देने वाला खुद फंस गया, कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *