इस्कॉन रामनगर में राधा अष्टमी महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न।

इस्कॉन रामनगर में राधा अष्टमी महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर, 31 अगस्त।
इस्कॉन रामनगर द्वारा श्री राधा अष्टमी महामहोत्सव का आयोजन इस्कॉन लखनपुर परिसर में बड़े ही धूमधाम एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिनाम संकीर्तन एवं महाभिषेक के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के आत्मनिर्भर उत्तराखंड को महिलाओं का दम, दीपावली पर हुनर से बनाई अलग पहचान।

इस्कॉन रामनगर के संचालक श्री मधुहा हरिदास प्रभु जी ने राधारानी की महिमा एवं नाम जप की शक्ति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि – “कलयुग में केवल नाम जप ही समाज को कुरीतियों से मुक्त करने का एक मात्र साधन है। युवाओं को वैष्णव गुरु के संग में रहकर हरिनाम संकीर्तन और श्रीमद्भगवद गीता के उपदेशों को जीवन में अपनाना चाहिए।” उन्होंने बताया कि जैसे श्रीनल प्रभुपाद जी ने अमेरिका जाकर हिप्पियों को नशा छुड़ाकर कृष्ण भक्ति के मार्ग पर लगाया, वैसे ही हमें भी समाज को सही दिशा में प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में भक्तों ने रॉक हरिनाम संकीर्तन पर झूमकर नृत्य किया। राधारानी पूजन, नरसिंह आरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  भगत सिंह कोश्यारी का पर्यटन कारोबारियों को संदेश, पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि बार-बार रामनगर लौटने का बने मन।

इस अवसर पर आशीष वर्मा, सौरभ प्रभु, कैलाश प्रभु, कपिल प्रभु, अनुराग मल्होत्रा, तरुण प्रभु, कुणाल प्रभु, पीयूष प्रभु, कल्पतरु गौरांग प्रभु सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेकर नई जिम्मेदारी की ओर IPS प्रहलाद नारायण मीणा, फेसबुक पर साझा किया उत्तराखंड के लिए भावुक संदेश, उत्तराखंड में बनाई पहचान, अब देशभर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण में उप निदेशक की संभाली कमान, IPS प्रहलाद नारायण मीणा की नई पारी।