रामनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद।

रामनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रामनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 18 फरवरी 2025 की है, जब वादी दया किशन मिश्रा निवासी एलआईसी रोड, रामनगर ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी एसआईसी रोड स्थित दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में समाया आगरा का 15 वर्षीय किशोर! स्कूल टीचर के साथ घूमने आया था अंश, स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी।

शिकायत के आधार पर कोतवाली रामनगर में मुकदमा संख्या 48/25 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, जिसने कार्रवाई करते हुए अनस उर्फ अन्ना (उम्र 19 वर्ष, निवासी बेड़ाझाल, रामनगर) को रेलवे पड़ाव के खाली मैदान से चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ के हमले से दहला वन गुज्जर खत्ता, दो घंटे बाद जंगल में मिला युवक का शव।

गिरफ्तार किए गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  1. उ0नि0 सुरभि राणा
  2. कानि0 विजेन्द्र सिंह
  3. कानि0 संजय सिंह
  4. कानि0 राशिद
यह भी पढ़ें 👉  IFFI-2026 में उत्तराखंड का जलवा! केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने फिल्म नीति को बताया देश में सर्वश्रेष्ठ।