रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने समाजसेवा में कार्यरत 25 सोसायटियों को किया सम्मानित।

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने समाजसेवा में कार्यरत 25 सोसायटियों को किया सम्मानित।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन ने समाजसेवा में कार्यरत 25 सोसायटियों को किया सम्मानित।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रामनगर, 25 नवंबर: रामनगर टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित विधि महोत्सव के पहले दिन समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 25 सोसायटियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम रामनगर में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में समाजसेवा कर रही संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

 

सम्मानित की गई संस्थाएं:

यह भी पढ़ें 👉  नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, मातृशक्ति से जवाब की चेतावनी।

सम्मानित होने वाली संस्थाओं में दया फाउंडेशन, हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन, वन स्टेप एंड बी प्राउड, सेव द स्नेक, इंटरनेशनल पायनियर संस्था, नेकी की दीवार, कल्पतरू वृक्ष मित्र, स्वर साधना समिति, समन्वय सांस्कृतिक समिति, हरि शरणम् समिति, पर्वतीय सभा लखनपुर, शांतिकुंज कल्याण समिति, ओम साईं कम्प्यूटर एंड एजुकेशनल सोसायटी, भारत विकास परिषद, जीवनधारा सोसाइटी, श्री महादेव गौ रक्षा समिति, देवभूमि मीडिया क्लब, उम्मीद की किरण, आरिश सिद्दीकी ब्लड डोनेशन एनिटाइम, दीपक कुमार डीसी, पुष्कर सोसाइटी, वत्सल फाउंडेशन, नारी शक्ति एवं बाल विकास जन जागृति समिति, आत्मनिर्भर मानव विकास संस्था और कैप्टन बिशन सिंह चन्द्र देवी मेमोरियल सोसाइटी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कामयाबी, 16 लाख की स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार।

 

 

 

मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम संचालन:
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेनेसां कॉलेज के डायरेक्टर आलोक गुसाई थे। कार्यक्रम का संचालन गौरव गोला और मनु अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे, उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी और बार के अन्य सभी अधिवक्ताओं ने अतिथियों और संस्थाओं का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  खनन माफिया पर वन विभाग का शिकंजा, जंगल से पकड़ी गईं 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां।

 

संविधान दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का होगा सम्मान:

26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर, विधि व्यवसाय और लेखांकन के क्षेत्र में 25 वर्ष से अधिक सेवा देने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं और चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।

 

यह विधि महोत्सव समाज में कानूनी जागरूकता और समाजसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।