रामनगर की बेटी भार्गवी रावत ने नेशनल गेम्स में दिखाया दम, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल किए नाम।

रामनगर की बेटी भार्गवी रावत ने नेशनल गेम्स में दिखाया दम, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल किए नाम।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

38वें नेशनल गेम्स की पेंटाथलन प्रतियोगिता में उत्तराखंड की भार्गवी रावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। भार्गवी मूल रूप से रूपपुर, रामनगर की रहने वाली हैं और वर्तमान में हल्द्वानी के गोविंदपुरम, बिठोरिया नंबर एक में निवास कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं, रामनगर में कॉलेज छात्र समेत दो युवाओं की दर्दनाक मौत।

भार्गवी के माता-पिता शिक्षक हैं और उन्होंने अपनी बेटी को हमेशा खेलों के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में भार्गवी ने 4 अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लिया और सभी में पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

टीट्राथल: कठिन लेकिन रोमांचक प्रतियोगिता

टीट्राथल एक बेहद चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता होती है, जिसमें प्रतिभागी को स्विमिंग, शूटिंग, 3000 मीटर दौड़ और तलवारबाजी जैसी विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होता है। भार्गवी ने इस कठिन प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर देशभर में अपनी पहचान बनाई।

रूपपुर गांव लगातार खेल प्रतिभाओं को जन्म दे रहा है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर अनुज रावत भी इसी गांव से हैं। अब भार्गवी रावत की सफलता से यह गांव और ज्यादा चर्चाओं में आ गया है। भार्गवी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”