मुख्यमंत्री से जौनसार क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की भेंट, महासू महाराज मंदिर मास्टर प्लान हेतु जताया आभार।

मुख्यमंत्री से जौनसार क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की भेंट, महासू महाराज मंदिर मास्टर प्लान हेतु जताया आभार।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री से जौनसार क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने की भेंट, महासू महाराज मंदिर मास्टर प्लान हेतु जताया आभार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) गीताराम गौड़ के नेतृत्व में जौनसार क्षेत्र से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  “पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में भावना मेहरा, विकास कार्यों की करेंगी सख्त मॉनिटरिंग”

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार में जनजातीय समुदाय को प्रतिनिधित्व दिए जाने हेतु आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने महासू महाराज मंदिर के लिए प्रस्तावित मास्टर प्लान के कार्यों को गति देने के लिए भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद जताया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨BREAKING: नैनीताल में अराजकतत्वों में मची खलबली! एसएसपी मंजुनाथ टीसी का 'ऑपरेशन प्रहार' की ताबड़तोड़ कार्यवाही💥 💥 484 संदिग्धों की कुंडली खंगाली, इनामी अपराधियों को बिल से खींच लाई नैनीताल पुलिस, 2 गुंडों को जिले से बाहर खदेड़ा

मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार जनजातीय समुदाय के हितों की रक्षा और उनके सांस्कृतिक-धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।