पीरूमदारा में ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड सैन्यकर्मी की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव।

रामनगर, 30 सितंबर। रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में रिटायर्ड सैन्यकर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा पीरूमदारा रेलवे स्टेशन के पास हुआ। मृतक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के सौदागर पर शिकंजा, बाइक से 30.87 ग्राम स्मैक ले जा रहा युवक गिरफ्तार।

मृतक की पहचान पीरूमदारा निवासी 49 वर्षीय बलबीर सिंह रावत के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में दूध पिकअप वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिरा, तीन घायल रेस्क्यू।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रेन की चपेट में आने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।