नरीमन चौराहे पर सड़क हादसा — सीपीयू कर्मी की तत्परता ने बचाई घायलों की जान।

नरीमन चौराहे पर सड़क हादसा — सीपीयू कर्मी की तत्परता ने बचाई घायलों की जान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काठगोदाम। आज सायं नरीमन चौराहे पर एक तेज रफ्तार थार (UK04AN 8600) ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार महिला सीमा एवं पुरुष पंकज, निवासी आवास विकास, गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, हिमालयी क्षेत्रों की धारण क्षमता का होगा वैज्ञानिक आकलन: सीएम धामी।

घटना के तत्काल बाद, सीपीयू हॉक मोबाइल में तैनात कांस्टेबल रोहित सिंह ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को पास से गुजर रहे ऑटो में बैठाकर निकटतम चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की सड़कों पर वन्यजीवों की लोकेशन शेयर करने वालों पर कार्रवाई, 5 सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस।

पुलिस कर्मी की इस त्वरित और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों एवं घायलों ने सराहना की और उनका आभार प्रकट किया।

– मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस