सड़क सुरक्षा सप्ताह: वाहन चालकों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन”

सड़क सुरक्षा सप्ताह: वाहन चालकों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

आज 34 में सड़क सुरक्षा सप्ताह माह के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा डिग्री कॉलेज के सामने निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वाहन चालकों एवं परि चालको की निशुल्क जांच की गई जिसमें आंखों की जांच ,ब्लड प्रेशर, शुगर ,ECG ,एक्स-रे किया गया लगभग 100 से अधिक वाहन चालक एवं परि चालकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं उनको निशुल्क दवाइयां एवं चस्मो का वितरण किया गया इसका उद्घाटन रामनगर क्षेत्र के माननीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट जी द्वारा किया गया

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट लाइटों की लापरवाही पर अब रोज होगी निगरानी, दीपक रावत ने मांगी वार्डवार रिपोर्ट।

 

 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रामनगर राहुल शाह जी एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रामनगर संदीप वर्मा पुलिस क्षेत्राधिकार रामनगर श्री भूपेंद्र भंडारी द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई इस अवसर पर बहुत सारे चालको एवं परिचालकों की आंख में समस्या बताइए गई इस संबंध में उनके उपचार हेतु दवाइयां एवं चस्मो का वितरण किया गया इस अवसर पर माननीय विधायक जी द्वारा वाहन चालकों को सड़क पर सुरक्षित चलने हेतु दिशा निर्देश दिए गए

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स आधे घंटे में बरामद, नैनीताल पुलिस की तत्परता से लौटे जरूरी दस्तावेज।

 

इस अवसर पर तहसीलदार  कुलदीप पांडे ,रिजॉर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हरी मान , tsi रामनगर उमानाथ मिश्र अतुल मेहरोत्रा , रामदत्त चिकित्सालय के प्रबंधक dr प्रतीक व्यापार मंडल से श्री गौतम चढ्ढा , dr संयम मल्होत्रा ,dr पूजा पडेरिया dr रवित कुमार आदि उपस्थित रहे