हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार और ई-रिक्शा की टक्कर में चार की मौत, गर्भवती महिला भी शामिल

ख़बर शेयर करें -

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार और ई-रिक्शा की टक्कर में चार की मौत, गर्भवती महिला भी शामिल।

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

 

रुद्रपुर में बुधवार सुबह नैनीताल-रुद्रपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और ई-रिक्शा के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। यह दुर्घटना सुबह सवा तीन बजे पीएसी गेट के पास, पेट्रोल पंप के सामने हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री जी के ‘परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मैं प्रतिभाग किया।

 

 

मृतकों की पहचान ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), उर्मिला (45), विभा (35), और गर्भवती महिला ज्योति (20) के रूप में हुई है। वे सभी जिला अस्पताल से लौट रहे थे। हादसे में घायल हुए लोगों में कांति देवी (38), ललिता (36) और कार चालक बबलू (27) शामिल हैं, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन रोमियो” के तहत SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 99 अराजक तत्वों पर चालान।

 

 

 

मृतकों के परिवारों में गहरा शोक है। उर्मिला के पांच बच्चे हैं और वह मजदूरी करती थीं, जबकि विभा के दो बच्चे हैं और उनके पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं। ज्योति की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और उनके पति रविन्द्र एक कंपनी में काम करते हैं।