11वीं की छात्रा को सहपाठी ने प्यार के बहाने रेप किया, आरोपी गिरफ्तार।

11वीं की छात्रा को सहपाठी ने प्यार के बहाने रेप किया, आरोपी गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

 

देहरादून में एक नाबालिग छात्रा को एक सहपाठी 11वीं के छात्र द्वारा प्यार के बहाने रेप किया गया है। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू हो रही है और पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!

 

 

लेकिन देहरादून पुलिस ने आरोपी 11वीं के छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सहपाठी नाबालिग छात्रा से रेप के आरोप में पुलिस ने 11वीं के एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

 

 

इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि रविवार को एक महिला ने तहरीर दी। उसने बताया कि उनकी 16 वर्षीय लड़की पटेलनगर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 11वीं की छात्रा है। आरोप है कि उसी की क्लास में पढ़ने वाले साथी छात्र फिरोज निवासी देहरादून  ने बेटी से दोस्ती की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कई शहरों में SSP का एक्शन, रामनगर में कथित सट्टा-जुआ और कच्ची शराब पर कार्रवाई का इंतजार! दिवाली से पहले उठे सवाल।

 

 

इसके बाद एक जगह ले जाकर बेटी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार रात मुकदमा दर्ज कर आरोपी फिरोज (18) को सोमवार को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।