स्कूटी चोरी’ का खेल पड़ा भारी, पुलिस ने तीनों किरदारों को पकड़ा; दो चोरी की स्कूटी भी बरामद।

स्कूटी चोरी’ का खेल पड़ा भारी, पुलिस ने तीनों किरदारों को पकड़ा; दो चोरी की स्कूटी भी बरामद।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। काठगोदाम पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो स्कूटी बरामद की हैं। इनमें एक स्कूटी काठगोदाम क्षेत्र से चोरी हुई थी, जबकि दूसरी स्कूटी मुखानी क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय संरक्षण से पहाड़ी खान-पान तक, कॉर्बेट लिट फेस्ट में गूंजा प्रकृति बचाने का संदेश दूसरे दिन पर्यावरण, जैव विविधता और स्थानीय संस्कृति पर हुआ मंथन, ‘Birds of Corbett’ पुस्तक का विमोचन।

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण और काठगोदाम प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, मिर्जा कम्पाउंड निवासी वसीम ने 7 अक्टूबर को काठगोदाम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 30 सितंबर की रात उसने अपनी TVS NTORQ स्कूटी घर के सामने खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे स्कूटी गायब मिली। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  वन्य प्राणी सप्ताह में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ, पीएनजी कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।

 

 

विवेचना के दौरान पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी के आधार पर करन पाठक (20), दीपक शर्मा (19) और योगेश कुमार आर्या (21) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से वादी की स्कूटी के अलावा काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली एक अन्य TVS NTORQ भी बरामद हुई। जांच में यह स्कूटी मुखानी कोतवाली में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  मानव तस्करी के खिलाफ उत्तराखंड में बड़ा मंथन, पंतनगर सम्मेलन में छह राज्यों और नेपाल के प्रतिनिधि होंगे शामिल।

 

चोरी की संपत्ति बरामद होने के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।