विदेशी शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का विरोध रंग लाया, SDM ने की तालाबंदी।

ख़बर शेयर करें -

विदेशी शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं का विरोध रंग लाया, SDM ने की तालाबंदी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर (हाथीडंगर)। हाथीडंगर के नाम पर आवंटित विदेशी शराब की दुकान, जो मालधन चौड़ के गोपाल नगर नंबर 6 में संचालित हो रही थी, लंबे समय से महिला एकता मंच व क्षेत्रीय जनता के विरोध के बावजूद सुचारू रूप से चल रही थी। इस दुकान को लेकर क्षेत्र में भारी असंतोष बना हुआ था, जो भाजपा सरकार की नीतियों और चरित्र पर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा सीमा क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

क्षेत्रीय जनता और महिला एकता मंच को कांग्रेस पार्टी का लगातार समर्थन मिल रहा था। आज इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक माननीय रणजीत रावत जी ने चक्का जाम स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को जोरदार समर्थन प्रदान किया। उनके समर्थन से आंदोलन को और मजबूती मिली।

यह भी पढ़ें 👉  रेखालखत्ता में पहली बार पहुंचे सांसद अजय भट्ट, ग्रामीणों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

विरोध को गंभीरता से लेते हुए उप-जिलाधिकारी (SDM) रामनगर ने आज उक्त विवादित और अवैध शराब दुकान पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी के आदेश जारी कर दिए हैं। इस निर्णय से क्षेत्रीय जनता और विशेष रूप से महिलाओं में संतोष की लहर है।