जनता की सुरक्षा को लेकर सतर्क नैनीताल पुलिस, फ्लैग मार्च से दिया शांति व कानून व्यवस्था का संदेश।

ख़बर शेयर करें -

जनता की सुरक्षा को लेकर सतर्क नैनीताल पुलिस, फ्लैग मार्च से दिया शांति व कानून व्यवस्था का संदेश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल, 2 मई 2025।
जनपद नैनीताल में आम जनता में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने आज भव्य फ्लैग मार्च का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च नैनीताल थाना परिसर से शुरू होकर खड़ी बाजार, बड़ा बाजार, चीनाखान, रिक्शा स्टैंड, मॉल रोड, घोड़ा स्टैंड सहित शहर के प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरा।

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस जारी।

इस फ्लैग मार्च में पुलिस बल के साथ-साथ PAC, SSB एवं अन्य सुरक्षा इकाइयों ने भाग लिया। आमजन को यह संदेश दिया गया कि कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*

फ्लैग मार्च के पश्चात एसएसपी श्री मीणा ने कहा, “नैनीताल पुलिस आम जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है। शहर की कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वाले अराजक तत्वों पर हमारी कड़ी निगरानी है। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने या सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में चला बृहद स्वच्छता अभियान, छात्रों-शिक्षकों संग प्रशासन ने दिखाई जिम्मेदारी

फ्लैग मार्च के दौरान लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का विश्वास भी जताया।