पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख, पति ने खेला खूनी खेल।

पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देख, पति ने खेला खूनी खेल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हुई एक शख्स की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे की असली वजह अवैध संबंध थे। दरअसल आरोपी दर्शन सिंह ने अपनी पत्नी को रामविलास के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

 

 

आरोपी दर्शन सिंह ने प्लान के तहत पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले शख्स को घर बुलाया फिर अपने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया. हत्या के इस मामले को सुलझाने के लिए एसएसपी ने एक टीम गठित की और जब टीम ने इसका खुलासा किया तो पूरा मामला अवैध संबंधों का निकला।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी दर्शन सिंह और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है. दर्शन सिंह ने अपनी पत्नी को रामविलास के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। आरोपी दर्शन सिंह की पत्नी फरार बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल में कड़ा पहरा, SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान।

 

 

 

जांच के दौरान डॉग स्क्वॉयड के साथ फॉरेंसिक की टीम आरोपी दर्शन सिंह के घर गई। ग्रामीणों ने बताया कि दर्शन सिंह का परिवार एक दिन पहले से ही गांव से फरार हो गया था। फिर ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा। मकान के अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मकान में जमीन पर खून के कई धब्बे थे। मौके से पुलिस को खून से सनी हुई एक ईंट भी मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और कई हैरान कर देने वाली बातें पता चलीं। अवैध संबंधों के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने बताया कि दर्शन सिंह और उसके भाई ने अपनी पत्नी से कह कर रामविलास को अपने घर बुलवाया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर खुरपी से काटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने मिलकर उसके शव को एक कुएं में फेंक दिया।

kj
tara