भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल।

ख़बर शेयर करें -

भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल।

 

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-30 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवलर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  मोहर्रम को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन निगरानी और रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी।

महाकुंभ से लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, ट्रेवलर में सवार लोग आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे और प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। जबलपुर के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेवलर चकनाचूर हो गया और कुछ यात्री उसमें फंस गए।

प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया और दो घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, एक व्यक्ति अभी भी वाहन में फंसा हुआ है, जिसे निकालने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 अनुमति की शर्तों का उल्लंघन पड़ा भारी, मोहर्रम जुलूस आयोजकों के खिलाफ दर्ज हुई FIR* 👉 *नियमों के उल्लंघन से पर्यटक और स्थानीय लोग हुए परेशान, शहर की यातायात व्यवस्था चरमराई* 👉*नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, कानून अपना काम करेगा- SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी*

परिजनों को दी गई सूचना

कलेक्टर ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। गंभीर रूप से घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए गए हैं

यह भी पढ़ें 👉  💥 *फोन पर जान धमकी और धार्मिक उन्माद फैलाने वाला नहीं बचा, महाराष्ट्र से दबोच लाई नैनीताल पुलिस* 🚨*नफरत और फोन में धमकी ने पहुचाया जेल* 💥*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की चेतावनी- धर्म की आड़ में समाज में जहर घोलने वालों के खिलाफ कानून का डंडा पूरी सख्ती से चलेगा*

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ओवरस्पीडिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


ख़बर शेयर करें -