खुशियों में छाया मातम, तीन की मौत। देखें पूरी खबर :-

रोशनी पांडेय –  सह संपादक

पौड़ी गढ़वाल के शंकरपुर नैनीडांडा मार्ग पर बारात की बस, खाई में गिरने से दो महिला एक युवक सहित तीन की मौत हो गई हैं। गाजियाबाद के नंदगांव से बारात बीती रात्रि आई थी आज बारात दुल्हन को लेकर लौट रही थी। बारात की बस में 21 लोग सवार थे। डाढूली ढेय्या ओर शंकरपुर मरचूला के बीच ये बड़ी घटना हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक

 

घायलों को आनन फानन में 108 एम्बुलेंस की मदद से रामनगर रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने दो महिलाओं और एक युवक को मृत घोषित कर दिया है। दूल्हा ओर दुल्हन के परिजनों में हाहाकार मचा है। दोनों ही परिवारों का खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

kj
tara