हत्या के मुख्य आरोपी सहित छह अभियुक्त गिरफ्तार, नुकीला हथियार और मृतक की मोटरसाइकिल बरामद।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर, 15 जून 2025।
13 जून 2025 को कोतवाली रामनगर क्षेत्र अंतर्गत शाने-ए-पंजाब ढाबे के पास दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान सारिम पुत्र असरफ निवासी बेड़ाझाल की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के पिता असरफ द्वारा दी गई तहरीर पर थाना रामनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।
तेजतर्रार पुलिस कार्रवाई:
-
क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने
सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मैनुअल इंटेलिजेंस के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए
मुख्य अभियुक्त सिकन्दर पुत्र उस्मान को गिरफ्तार किया। -
सिकन्दर के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त नुकीला हथियार (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार अन्य अभियुक्तों के नाम:
-
दानिश पुत्र नसीम अहमद
-
मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद उमर
-
अदनान पुत्र गुलफाम अहमद
-
मोहम्मद शाहरूख पुत्र मोहम्मद यूसुफ
-
फैजान पुत्र मोहम्मद इसराइल
-
सिकन्दर पुत्र उस्मान
(सभी अभियुक्त वार्ड नंबर 9, गुलरघट्टी, रामनगर के निवासी हैं)
गिरफ्तारी में हुआ खुलासा:
पूछताछ में मुख्य अभियुक्त सिकन्दर ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड को एक युवक द्वारा परेशान किए जाने की बात से वह नाराज़ था। इसी कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उस युवक को सबक सिखाने की योजना बनाई, और मौके पर झगड़े के दौरान नुकीले हथियार से हमला कर सारिम की हत्या कर दी।
बरामदगी का विवरण:
-
01 अदद नुकीला हथियार (आलाकत्ल)
-
मृतक की मोटरसाइकिल (UK19B-0306)
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:
-
SHO अरुण कुमार सैनी
-
व.उ.नि. मनोज सिंह नयाल
-
उ.नि. जोगा सिंह, तारा सिंह राणा, धर्मेन्द्र कुमार, गगनदीप सिंह, सुनील धानिक
-
का. संजय कुमार, विजेन्द्र सिंह, अशोक कांबोज, विपिन शर्मा, महबूब आलम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा संपूर्ण पुलिस टीम को ₹2500 के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
🟦 मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस

