सैनिक पुत्र CM पुष्कर सिंह धामी — कड़ाके की ठंड में जवानों का बढ़ाया हौसला* *सलामी गार्ड में लगे सभी कर्मियों को बेस्ट टर्न आउट और उत्कृष्ट सलामी के लिए SSP की थपथपाई पीठ कर्मियों को नगद पुरस्कार से किया सम्मानित*

ख़बर शेयर करें -

*सैनिक पुत्र CM पुष्कर सिंह धामी — कड़ाके की ठंड में जवानों का बढ़ाया हौसला*

*सलामी गार्ड में लगे सभी कर्मियों को बेस्ट टर्न आउट और उत्कृष्ट सलामी के लिए SSP की थपथपाई पीठ कर्मियों को नगद पुरस्कार से किया सम्मानित*

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा सलामी गार्द में लगे सभी पुलिस कर्मियों को बेस्ट टर्नआउट और उत्कृष्ट सलामी के लिए सराहना की है। इस शानदार कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा सलामी गार्द को नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।*

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक संवेदनशील और प्रेरणादायक मानवीय रूप उस समय देखने को मिला, जब वे नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कड़ाके की ठंड में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के बीच अचानक पहुँच गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, विकास विजन किया साझा।

सैनिक पुत्र होने के नाते मुख्यमंत्री धामी न केवल एक धाकड़ प्रशासक हैं, बल्कि वे जवानों और पुलिसकर्मियों के कठिन जीवन व परिस्थितियों को भी भली-भांति समझते हैं। ठिठुरती ठंड में जब जवान अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभा रहे थे, उसी दौरान मुख्यमंत्री स्वयं उनके बीच पहुँचे।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश पर डीएम का बड़ा एक्शन, पौड़ी में हाई अलर्ट—हर विभाग को 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश।

मुख्यमंत्री ने जवानों से न सिर्फ उनका हाल-चाल जाना, बल्कि ड्यूटी का समय, ठंड से जुड़ी समस्याओं और सुरक्षा उपायों की भी जानकारी ली। उन्होंने जवानों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियाँ अपनाने की सलाह भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता पुलिस ने 76 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जवानों के साथ आग तापते हुए नजर आए। यह दृश्य केवल एक औपचारिक निरीक्षण नहीं, बल्कि जवानों के प्रति उनके सम्मान, अपनत्व और संवेदनशील नेतृत्व का जीवंत उदाहरण था।

ऐसे क्षण जवानों के मनोबल को नई ऊर्जा देते हैं और यह संदेश देते हैं कि राज्य का मुखिया हर परिस्थिति में अपने जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।


ख़बर शेयर करें -