ग्रीन फील्ड अकादमी रामनगर की अंडर-16 बालिका टीम बनी पौड़ी लोकसभा विजेता।

ग्रीन फील्ड अकादमी रामनगर की अंडर-16 बालिका टीम बनी पौड़ी लोकसभा विजेता।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर।
ग्रीन फील्ड अकादमी रामनगर की अंडर-16 बालिका टीम ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए पौड़ी लोकसभा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में लगातार जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय सफलता पर टीम को ₹21,000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  राखी की डिलीवरी में देरी हुई तो होगी कार्रवाई, दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश।

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार माननीय सांसद अनिल बलूनी, प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल में 105 ग्रामीणों ने लिया भाग, ऑनलाइन बाजार से जुड़े स्थानीय उत्पाद।

कार्यक्रम के दौरान चार राज्यों के खिलाड़ियों को वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने संबोधित किया। उनके प्रेरक संबोधन से खिलाड़ियों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।

ग्रीन फील्ड अकादमी की कई प्रतिभावान खिलाड़ियों का शीघ्र ही प्रदेश स्तर पर चयन होने जा रहा है, जो विद्यालय व क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यालय प्रबंधन के सहयोग का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्थरबाजी से मचाया बवाल, पुलिस ने तीनों ‘बाहुबलियों’ को पहुंचाया थाने।

विद्यालय परिवार ने सभी विजेता बेटियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

kj
tara