जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म बी हैप्पी में अभिषेक बच्चन व नोरा फतेही के साथ नज़र आयेगी 10 वर्षीय सानवी नेगी।

ख़बर शेयर करें -

जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म बी हैप्पी में अभिषेक बच्चन व नोरा फतेही के साथ नज़र आयेगी 10 वर्षीय सानवी नेगी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। समीपवर्ती पीरूमदारा निवासी उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल मोहन सिंह नेगी व श्रीमती अंकित नेगी की महज 10 वर्षीय बिटिया सानवी नेगी के द्वारा डांस की दुनिया मे इतनी छोटी उम्र में इंडिया लेबिल तक अवार्ड जीतकर पुलिस महकमे व उत्तराखंड एवं रामनगर का नाम रोशन किया जा रहा है वही अब सानवी के द्वारा अभिनेता अभिषेक बच्चन व अभिनेत्री नोरा फतेही के साथ जल्दी ही रिलीज होने वाली फिल्म बी हैप्पी में बाल कलाकार बतौर अभिनय करने की उपलब्धि हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 नई तेजतर्रार लेडी कमांडर आईजी निवेदिता ने संभाला कुमाऊँ की कमान* *💥एक्शन प्लान: साइबर अपराध, नशा तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध होंगे निशाने पर* *🔥 "कैंची धाम मेले से पहले आईजी का बड़ा निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात पर विशेष जोर"*

 

 

 

गौरतलब रहे कि 3 साल की आयु से डांस के क्षेत्र में कई उपलब्धिया हासिल करने वाली सानवी नेगी डांस इंडिया डांस में भी अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ चुकी है तथा अब तक कई अवार्ड जीत चुकी है। क्षेत्र की जनता को सानवी द्वारा अभिनीत फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है तथा क्षेत्र की जनता व पुलिस महकमा उसकी सफलता के लिये ईश्वर से प्रार्थना व दुआये कर रहे है।
फ़ोटो-सानवी नेगी।