एसपी सिटी ने आज दोपहर हुए गोलीकांड का किया खुलासा एक आरोपी गिरप्तार जबकी 2 फरार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर में एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी है, जिसे गम्भीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर ले जाया गया है। थाना स्थानीय से तत्काल पुलिस बल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर व घटनास्थल हेतु रवाना किया गया। उक्त घटना में घायल राजकुमार निवासी बम्बाघेर रामनगर जिला नैनीताल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे हायर सैन्टर रेफर कर दिया गया, जहां घायल राजकुमार का वर्तमान में कृष्णा हास्पिटल काशीपुर जिला उधम सिंह नगर में उपचाराधीन है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट की सड़कों पर वन्यजीवों की लोकेशन शेयर करने वालों पर कार्रवाई, 5 सोशल मीडिया अकाउंट्स को नोटिस।

 

उक्त घटना के सम्बन्ध में जांच पड़ताल व पतारसी सुरागरसी करने पर पता चला कि एम पी आई सी मैदान में घायल राजकुमार उपरोक्त तथा पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल, चन्दन उर्फ सागर पुत्र छत्रपाल निवासी गण शिवलालपुर रियूनिया लूटाबड़ रामनगर व कुछ अन्य लोगों से आपसी विवाद व लड़ाई झगड़ हो गया। इसी विवाद में अभियुक्त चन्दन उर्फ सागर ने 12 बोर तमन्चे से राजकुमार को गोली मार दी, 1 उक्त गोली राजकुमार के दाहिने कन्धे में गर्दन के पास लगी जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार।

 

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि आज दिनांक 07.03.22 को थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुयी कि एमपी आईसी मैदान इन्द्राकालोनी एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी है। उक्त सम्बन्ध में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए घटना के मुख्य अभियुक्त चन्दन उर्फ सागर उपरोक्त को हाथीडगर नगर से बेड़ाझाल स्कूल के पास पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमन्चा 12 बोर मय 01 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। अभियोग की विवेचना प्रचिलित है।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

एसपी सिटी ने आज दोपहर हुए गोलीकांड का किया खुलासा एक आरोपी गिरप्तार जबकी 2 फरार।