पकड़ी गई यूपी नंबर की फॉर्च्यूनर, ब्लैक फिल्म और फर्जी वीआईपी कार्ड मिलने पर एसएसपी ने कराया सीज।

शादाब हुसैन – सवाददाता

रुद्रपुर : अपने कार्यालय से लौटते वक्त एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी की नजर परशुराम चौक के पास एक फॉर्च्यूनर पर पड़ गई। फॉर्च्यूनर पर न सिर्फ ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी, बल्कि फर्जी बीआईपी कार्ड भी टंगा हुआ था। किसी मानवाधिकार संगठन का स्टीकर भी गाड़ी पर लगा हुआ था, जिस पर प्रेसिडेंट लिखा था। एसएसपी ने गाड़ी को रोककर सीपीयू से इसकी चेकिंग कराई तो इससे हुक्का भी बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर हमला, दो दिन बाद आरोपी बैराज में नहाते गिरफ्तार।

 

एसएसपी ने गाड़ी को सीज करने के आदेश दिए, इसके बाद सीपीयू कर्मी इसे पुलिस लाइन ले गए। फॉर्च्यूनर रुद्रपुर के रहने वाले करन छाबड़ा की बताई जा रही है। एसएसपी ने कहा कि ब्लैक फिल्म चढ़ाकर न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, बल्कि कार से हुक्का और फर्जी वीआईपी कार्ड भी बरामद हुआ है।