*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी की कड़ी कार्यवाही से झपट्टा मारों का खेल खत्म* *SOG- मुखानी पुलिस ने 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया*

ख़बर शेयर करें -

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी की कड़ी कार्यवाही से झपट्टा मारों का खेल खत्म*

*SOG- मुखानी पुलिस ने 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद किया*

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। थाना मुखानी क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से सोने का कुंडल झपटने की घटना का नैनीताल पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का कुंडल भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ARTO का सघन चेकिंग अभियान, 15 वाहनों के चालान; बिना नंबर प्लेट वाहनों पर विशेष निगरानी।

 

 

30 जुलाई 2026 को जगतपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर मल्ला निवासी चम्पा देवी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया था कि उनकी सास के कान से दो अज्ञात युवकों ने सोने का कुंडल झपट लिया और फरार हो गए। मामले में एफआईआर संख्या 117/2026 दर्ज की गई।

 

 

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर एसपी सिटी मनोज कत्याल की निगरानी में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी और एसओजी प्रभारी मोहन सोन के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मैन्युअल व तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपियों की पहचान की।

यह भी पढ़ें 👉  एसी फटने से धधका लिकर किला, फायर टीम की मुस्तैदी से आग पर काबू।

 

 

 

शनिवार को पुलिस ने रिलायंस मॉल के पीछे आम के बगीचे से अजय (22) और सूरज जोशी (20), दोनों निवासी बिल्सी, जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अजय के कब्जे से झपटा गया सोने का कुंडल बरामद हुआ, जिसके बाद मुकदमे में बरामदगी संबंधी धारा भी बढ़ाई गई। पूछताछ में दोनों ने कबाड़ बीनने का काम करने की बात बताई।

यह भी पढ़ें 👉  कूड़े से कराह रहा था कोसी बैराज, टीम उतरी तो 100 किलो कचरा साफ।

 

 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने घटना का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए 2,500 रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की है।


ख़बर शेयर करें -