“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” पर SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा का एक्शन मोड, नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में लिप्त 02 सौदागर गिरफ्तार, 240 इंजेक्शन बरामद।

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” पर SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा का एक्शन मोड, नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में लिप्त 02 सौदागर गिरफ्तार, 240 इंजेक्शन बरामद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चन्द्र और क्षेत्राधिकारी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में गठित एसओजी एवं कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम ने 15 सितम्बर को नशे की बड़ी खेप पकड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा-सुनंदा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नैनीताल पुलिस।

चौकी मंडी क्षेत्रान्तर्गत धौलाखेड़ा पास चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK04AB 6899 से 02 युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 240 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/22/29/60 NDPS Act में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, मौके पर निपटाए भूमि विवाद और जनसमस्याएं, प्लॉट विवाद में क्रेता को लौटाए 5 लाख, तुमड़िया डैम की सरकारी जमीन से कब्जा हटाने के निर्देश।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. मौहम्मद अजहर पुत्र नियाज अहमद, निवासी वार्ड नं-29 उत्तर उजाला थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 19 वर्ष

  2. शाहजेब उर्फ शानू पुत्र सुलेमान, निवासी वार्ड नं-29 उत्तर उजाला थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल, उम्र 33 वर्ष

बरामदगी का विवरण

  • 120 अदद Buprenorphine Hydrochloride Injection IP 2ml

  • 120 अदद Pheniramine Maleate Injection 10ml (Avil)
    कुल: 240 नशीले इंजेक्शन

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी मेले में गुम हुआ महिला का पर्स आधे घंटे में बरामद, नैनीताल पुलिस की तत्परता से लौटे जरूरी दस्तावेज।

गिरफ्तारी टीम

  • निरीक्षक हरपाल सिंह, प्रभारी एसओजी

  • उ0नि0 प्रेम विश्वकर्मा, प्रभारी चौकी मंडी

  • हे0का0 संजीत राणा – ANTF/SOG

  • का0 भूपेन्द्र जेस्टा, एसओजी

  • का0 संतोष बिष्ट, एसओजी

  • का0 अरुण राठौर, एसओजी

  • का0 ललित मेहरा, कोतवाली हल्द्वानी

  • का0 अमर सिंह

  • का0 राजेन्द्र जोशी, ANTF


📌 नैनीताल पुलिस का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी और सख्ती से जारी रहेगा।