वनभूलपुरा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई: दो गिरफ्तार, वाहन सीज।

वनभूलपुरा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई: दो गिरफ्तार, वाहन सीज।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम एसपी0सिटी हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा अवैध रुप से शराब का कारोबार करने वाले 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण; केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी जाम से राहत।

 

 

पुलिस टीम कानि0 सुनील कुमार, कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा द्वारा बालक राम पुत्र किशन निवासी वार्ड न0 15 जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल 50 वर्ष को रेलवे स्टेशन हल्द्वानी का पश्चिमी छोर थाना बनभूलपुरा से 54 पव्वे देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

2-
पुलिस टीम कानि0 लक्ष्मण राम मय कानि0 दिलशाद अहमद द्वारा चेतन कबडवाल पुत्र  रमेश चन्द्र निवासी जसपुर खोलिया बंगर पो0 किशनपुर गौलापार थाना चोरगलिया जनपद नैनीताल उम्र -36 वर्ष को ख्वाजा मस्जिद से 10 कदम आगे रेलवे स्टेशन की तरफ थाना बनभूलपुरा से एक सफेद कट्टे के अन्दर 224 डिब्बे (पैकेट्स) माल्टा मसालेदार देशी शराब के स्कूटी संख्या- UK04AF 8639 (एक्टिवा) से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। उक्त के विरुद्ध थाना वनभूलपुरा में क्रमशः एफआईआर नं0-161, 162/2024 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया है।