अवैध खनन को लेकर ताबड़तोड़ कार्यवाही।

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

रामनगर तराई पश्चिमी दिविजन रामनगर में इन दिनों अवैध खनन माफियाओं पर प्रभागीय वनाधिकारी बलवन्त सिंह शाही के द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही हैं। खनन माफियाओ में हड़कम्प मचा हुआ है।आपको बता दे कि रामनगर अवैध खनन को लेकर हमेशा ही शुर्खियो में रह हैं। अब बलवन्त सिंह शाही ने अवैध खनन माफियाओं पर नकेल कसनी शुरू कर दी हैं। बलवन्त सिंह शाही के द्वारा अवैध खनन कर रहे माफियाओं के अवैध उपखनिज से भरे वाहनों को सीज किया जा रहा है। इन दिनों तराई पष्चिमी डिवीजन रामनगर में खनन माफियाओं में हाहाकार मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को दी गई POCSO एक्ट की जानकारी।

अवैध खनन को लेकर ताबड़तोड़ कार्यवाही।

वही प्रभागीय वनाधिकारी बलवन्त सिंह शाही ने बताया कि कोसी ओर दाबका नदी में लगातार अवैध खनन की सूचनाएं आ रही थी जिसके आधार पे हमने प्रत्येक गेट पर छापा मार कार्यवाही शुरू की हैं 2021 में हमने 262 वाहन पकड़े है जिसके सापेक्ष से हमने दो करोड़ तिरेपन लाख का राजस्व वसूला हैं कल भी हमारे द्वारा कठिया पुल, बंजारीगेट, कुंडेश्वरी ओर जसपुर तक खनन माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। हमने कभी तक 6 वाहन, एक पोक लाइन मशीन आदि को पकडा है। मूझे हलदुआ गेट पर ओवरलोड और बिना रॉयल्टी के कई वाहनों के चलने की सूचना आ रही है उस पर भी हमारी नजर है और कई ओवर लोड वाहनों को हमारी टीम के द्वारा पकड़ा गया है। ऐसे खनन माफियाओं पर जल्द दण्डवत कार्यवाही की जायेगी।