रामनगर पंचायत चुनाव में विधायक और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक, मतदान केंद्र पर तनाव।

रामनगर पंचायत चुनाव में विधायक और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक, मतदान केंद्र पर तनाव।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर (नैनीताल), 28 जुलाई:
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के दौरान ग्राम शंकरपुर स्थित एक मतदान केंद्र पर उस वक्त हंगामे जैसे हालात बन गए जब रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट और मतदान ड्यूटी में तैनात दरोगा राजवीर नेगी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दरोगा द्वारा सुबह से ही मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि दरोगा मतदाताओं को डराने-धमकाने और वहां से भगाने का प्रयास कर रहा था, जो कि एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में गंभीर हस्तक्षेप है।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 एक तरफ पौधारोपण अभियान, दूसरी तरफ आम के बगीचे पर संकट! होटल निर्माण की तैयारी ने खड़े किए गंभीर सवाल।

जब विधायक ने इस बारे में दरोगा से बातचीत करनी चाही तो दोनों के बीच कड़ी जुवानी बहस हो गई और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण बन गई। इसके बाद विधायक ने तत्काल उच्चाधिकारियों को फोन कर मौके पर बुलाया और दरोगा को बूथ से हटाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की बुनियाद को मिला सम्मान! रामनगर में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के लिए संजय डॉल्बी ने आयोजित किया विशेष समारोह।

विधायक ने मौके पर मौजूद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर मतदान करें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी यदि मतदाताओं को डराने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ सुमित पांडे और कोतवाल अरुण कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और विधायक से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि सुबह के समय मतदान केंद्र पर अधिक भीड़ हो गई थी, जिसे नियंत्रित करने के लिए मतदाताओं को रोका गया था। उन्होंने कहा कि विधायक के साथ अगर कोई अभद्रता हुई है, तो मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मतदान केंद्र पर स्थिति सामान्य है और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।