प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार।

प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -

प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार।

 

 

हल्द्वानी। प्रॉपर्टी विवाद के दौरान अवैध तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाले आरोपी को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को हरिपुर जमन सिंह गांव में प्रॉपर्टी विवाद के दौरान अवैध तमंचा दिखाने एवं फायरिंग किए जाने की सूचना कोतवाली हल्द्वानी को प्राप्त हुई। मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जनआंदोलन जरूरी, पर्यावरण संरक्षण में सभी की भागीदारी हो: मुख्यमंत्री धामी।

 

 

 

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेलबाबा क्षेत्र के पास जंगल में बने एक खंडहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर जन संगठनों का प्रदर्शन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग।

 

 

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरिद्वारी पुत्र मंगली, निवासी हरिपुर जमन सिंह, रामपुर रोड, हल्द्वानी, उम्र 55 वर्ष बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .32 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की एनडीएमए ने की सराहना, अन्य राज्यों के लिए बताया अनुकरणीय।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 255/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • हरिद्वारी पुत्र मंगली, निवासी हरिपुर जमन सिंह, रामपुर रोड, हल्द्वानी (उम्र 55 वर्ष)

बरामदगी:

  • 01 अवैध तमंचा (.32 बोर)
  • 01 जिंदा कारतूस

गिरफ्तारी टीम:

  • उपनिरीक्षक मनोज कुमार
  • कांस्टेबल अनिल टम्टा


ख़बर शेयर करें -