रामनगर में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 8 चालान काटे।

रामनगर में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 8 चालान काटे।

रामनगर में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 8 चालान काटे।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद रामनगर द्वारा सार्वजनिक मार्गों पर सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखकर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 8 चालान किए गए तथा Rs. 5,800 का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमें सक्रिय।

 

 

 

अभियान के दौरान अधिकारियों ने संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक मार्गों को अवरुद्ध करते हुए निर्माण सामग्री रखी गई, तो नियमानुसार संबंधित सामग्री जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7.553 किलो गांजा बरामद; दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार।

 

 

 

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि निर्माण सामग्री केवल निर्धारित स्थान पर ही रखें, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।