बस ने ट्रक को मारी टक्कर हादसे में 11 लोगों की हुई मौत, कई घायल।

ख़बर शेयर करें -

बस ने ट्रक को मारी टक्कर हादसे में 11 लोगों की हुई मौत, कई घायल 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

राजस्थान न्यूज़ :- राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां गुजरात से यूपी जा रही यात्रियों से भरी एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बताया गया है कि जब यह हादसा हुआ, तब बस सड़क के किनारे खड़ी थी। दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 68 टेट्रा पैक के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 

 

भरतपुर में हुए एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद लखनपुर, नदबई, हलैना और वैर थाने के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 21 पर हंतारा के पास सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मरने वालों में छह महिला और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक भावनगर (गुजरात) निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *रामनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही लूट कांड का किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार 03 अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार* *🔥SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त संदेश — अपराध करोगे तो बख्शे नहीं जाओगे, सलाखों के पीछे ही जगह मिलेगी*

 

 

पुलिस के अनुसार बस भावनगर से मथुरा जा रही थी। सुबह भरतपुर-आगरा हाईवे पर अचानक बस खराब हो गई। ड्राइवर और उसके साथी समेत अन्य यात्री भी बस से उतर गए। ड्राइवर और उसके साथी बस को सही कर रहे थे कि इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मारी और किनारे खड़े लोागों को कुचलते निकल गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों के ड्राइवर ने सड़क पर पड़े बेसुध लोगों को देखा तो पुलिस को कॉल किया और एम्बुलेंस को बुलाया। सभी के शवों को भरतपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहें* *शराब के नशे में चालान, पुलिस ने जिम्मेदार परिजनों/ दोस्तो को सकुशल सुपुर्द, मेडिकल परीक्षण* *CCTV फुटेज में दिखी सच्चाई, युवक दोस्तो संग भट्टी से शराब की बोतल लेते नजर आया, देर रात तक दोस्तों के साथ मौज मस्ती पार्टी*

 

 

हादसे के बाद शव हाइवे पर बिखर गए। वहां मौजूद लोगों ने एक-एक शव को बीच सड़क से हटाकर साइड में रखवाया। वहीं, हाइवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी।