हरिद्वार में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा।

हरिद्वार में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा।
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह, मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हरिद्वार, 8 जून 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरिद्वार में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में प्रतिभाग किया। यह आयोजन धनगर समाज द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ग्राम सभा सलेमपुर का नाम, सभी आवश्यक प्रस्ताव और अनापत्ति प्राप्त होने के बाद, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के नाम पर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने लोकमाता अहिल्याबाई को श्रद्धा से नमन करते हुए उन्हें नारी सशक्तिकरण की आदर्श प्रतीक बताया और कहा कि उन्होंने न केवल धार्मिक स्थलों का पुनर्निर्माण कराया, बल्कि नारी शक्ति की ऐसी मिसाल पेश की जो आज भी प्रेरणास्रोत है।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन चौड़ में शराब दुकान को लेकर भ्रामक खबरों पर हंगामा, याचिकाकर्ता ने जताई आपत्ति, शराब दुकान को लेकर भ्रामक प्रचार पर शिकायत दर्ज।

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, हरिद्वार, अयोध्या, काशी विश्वनाथ, सोमनाथ जैसे पवित्र स्थलों का पुनर्निर्माण कर सनातन संस्कृति को जीवंत किया। उनके साहस और दूरदर्शिता से पूरे देश को दिशा मिली।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे सांस्कृतिक पुनर्जागरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत आज अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्स्थापित कर रहा है। “भव्य राम मंदिर, केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम पुनर्निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल लोक जैसे कार्य देश की नई सांस्कृतिक चेतना को दर्शाते हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  SASCI योजना 2025-26: सुधारों में तेजी लाकर 615 करोड़ की अनटाइड फंड का करें समुचित उपयोग — मुख्य सचिव आनंद बर्धन।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए मोदी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जैसे संसद में 33% आरक्षण, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी योजना, ट्रिपल तलाक पर प्रतिबंध आदि। राज्य स्तर पर भी मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना व पोषण अभियान जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

धनगर समाज के योगदान पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाज भारत की पशुधन आधारित अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार रहा है और आज भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की कड़ी नीति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब केवल “छोटी मछलियाँ नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारी ‘मगरमच्छ’ भी शिकंजे में हैं।” हाल ही में हरिद्वार भूमि घोटाले में दो IAS और एक PCS अधिकारी को निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिलीं राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया रहाटकर, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा।

देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, डेमोग्राफी और धार्मिक पहचान की रक्षा को लेकर भी मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, “हम लव जिहाद, लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे षड्यंत्रों के खिलाफ पूरी सख्ती से काम कर रहे हैं।”

इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित कई गणमान्य लोग और धनगर समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।