नयागांव रतनपुर निवासी हवलदार दीपेंद्र कंडारी को पुष्पांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

नयागांव रतनपुर निवासी हवलदार दीपेंद्र कंडारी को पुष्पांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून, 11 अगस्त। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश ने आज देहरादून के शिमला बाईपास स्थित नयागांव रतनपुर में पहुंचकर जम्मू-कश्मीर के तंगधार क्षेत्र में चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव निवासी 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात हवलदार दीपेंद्र कंडारी के आकस्मिक निधन पर उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हे पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में केंद्र एवं राज्य सरकार परिवारजनों के साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

 

 

 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मेरी सैनिक पृष्ठभूमि होने कारण में सैनिकों और उनके परिवारजनों के दुःख और समस्या को समझ सकता हूं। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हम किसी शहीद को वापस नहीं ला सकते लेकिन, शहीद की वीरता और उसके पराक्रम का बखान करना और उनको यादों की जिंदा रखने प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है और प्रदेश की धामी सरकार इस दिशा में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि मैं स्वयं भी 17वीं गढ़वाल राइफल का ही जवान था। मंत्री ने कहा कि इससे पूर्व भी उन्होंने 17वीं गढ़वाल के जवान अठुरवाला निवासी शहीद हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए थे। जिसमे क्षेत्रीय विधायक, जनप्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।