मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को चारधाम प्रसाद और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद किए भेंट।

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को चारधाम प्रसाद और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद किए भेंट।
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को चारधाम प्रसाद और ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद किए भेंट।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून।
उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मंगलवार को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को देवभूमि उत्तराखंड से विदा करते समय चारों धामों का पवित्र प्रसाद भेंट स्वरूप प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारिता से समृद्धि की राह पर अग्रसर उत्तराखंड, सहकारिता आंदोलन बनेगा ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को उत्तराखंड के पारंपरिक व जैविक उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाले ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ (House of Himalayas) ब्रांड के मिलेट्स (मोटे अनाज) उत्पाद भी उपहारस्वरूप भेंट किए। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह ब्रांड राज्य के स्थानीय किसानों और महिला समूहों की आर्थिकी को मजबूत करने की दिशा में एक अभिनव पहल है।

यह भी पढ़ें 👉  आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने किया 23वीं प्रादेशिक पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का समापन।

रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री  धामी द्वारा किए गए इस भावपूर्ण सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और उत्तराखंड के विकास प्रयासों की सराहना की।