चंपावत से उप चुनाव लड़ सकते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सूत्र ।।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

टनकपुर – मौजूदा भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी सीट छोड़ने को तैयार। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज बनबसा में जनसभा को किया संबोधित। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र और पुराने विधानसभा क्षेत्र से सिर्फ 12 किलोमीटर की दूरी पर है बनबसा। जातीय और क्षेत्रीय लिहाज से भी अनुकूल है ये सीट। सैन्य पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले सीएम के लिए नेपाल सीमा से लगे इस क्षेत्र में पूर्व फौजियों की अच्छी तादाद भी लाभदायक है। चंपावत विधानसभा सीट दो बार अच्छे अंतर से भाजपा की झोली में गई। चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले सीट छोड़ने की पेशकश की थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच को भेजे, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस।