स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी की : मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी की :  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी की

सरकारी कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाए

 

 

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उनके नाम व मोबाइल नंबर अविलंब शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न अवसरों पर सरकारी कार्यक्रमों में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बैग में भरकर ले जा रहा था देशी शराब, मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 55 टेट्रा पैक के साथ दबोचा।

 

 

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके उत्तराधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्य सचिव ने बैठक में उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानियों की समस्याओं की जानकारी ली तथा त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने इस दिशा में जिलाधिकारी चमोली द्वारा बेहतरीन कार्य करने के लिए सराहना की। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों कि स्मृति में सड़कों, चौराहों व द्वारों के नामकरण तथा शिलापट स्थापित किए जाने संबंधित प्रकरणों को शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मैरिज हॉल में चोरी का बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये बरामद।

 

 

मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी के विभिन्न प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का एक्शन—छात्रसंघ चुनाव से पहले अपराधियों पर शिकंजा, कॉलेज के आसपास हार्डकोर अपराधी और अराजक तत्वों पर धरातल और सोशल मीडिया पर भी पैनी नज़र, ITI गैंग के देवेंद्र बिष्ट के बाद धानमिल गैंग का शिवम बिष्ट भी हिरासत में।

 

 

बैठक में सभी संबंधित विभागों के सचिव, वर्चुअल माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी व स्वतंत्रता सेनानी तथा उनके उत्तराधिकारी उपस्थित रहे।